The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

माजदा की चपेट में आने से मासूम की मौके पर मौत,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। किराना दुकान से चाकलेट खरीदकर लौट रही छह साल की मासूम तेज रफ्तार माजदा की चपेट में आ गई। हादसे में घायल मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, माजदा का चालक वाहन लेकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने माजदा के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। शव को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा में रहने वाले अरविंद जोशी किसान हैं। उनकी छह साल की बेटी लीशा चाकलेट लेने के लिए पास के दुकान गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *