The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा नेता और पूर्व पार्षद ने लोगों के जूते-चप्पल पॉलिश कर किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

भिलाई । भिलाई के तालाबों की सफाई व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता और पूर्व पार्षद पीयूष मिश्रा ने लोगों के जूते-चप्पल पॉलिश कर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम भिलाई के वैशाली नगर जोन कार्यालय के सामने विरोध दर्ज कराने बैठे। इस दौरान जो भी लोग वहां आ रहे थे प्रदर्शनकारी उनके जूते पॉलिश करके और गाड़ी को पोछ कर चंदा मांग रहे थे। इसके बाद जो भी चंदा इकट्ठा हुआ उसे ले जाकर उन्होंने जोन कार्यालय में जमा किया और कहा कि यह शहर और तालाबों की सफाई व्यवस्था के लिए आमजन का सहयोग है।पीयुष मिश्रा का कहना है कि छठ पर्व नजदीक है। तलाबों की अब तक साफ सफाई नहीं हुई। कहने पर निगम बजट न होने की दुहाई दे रहा है। इसलिए निगम अधिकारियों को जगाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने वार्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को फावड़ा, बेलचा हेड झाली, झाड़ू, सीवरेज सफाई के लिए राड ब्लीचिंग पावडर व सफाई के कार्य में उपयोग होने वाले अन्य संसाधन नहीं दिए हैं। ऐसे में वार्ड में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर पाना संभव नहीं है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *