The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जामुल नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए उल्टी गिनती शुरू

Spread the love

भिलाई । जामुल नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा ने ईश्वर ठाकुर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। जबकि सीमा यादव उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी होंगी। वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए सरोजनी चंद्रकार और उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीता चननेवार को उम्मीदवार बनाया है। चारों प्रत्याशी नामांकन के लिए पहुंच गए। इससे पहले नव निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई। अब कुछ देर में दोनों पदों के लिए मतदान शुरू होगा। यहां दो निर्दलीय के समर्थन के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत में है, लेकिन अध्यक्ष पद की खींचतान में पहले से ही दो गुटों में भी बंटती दिखाई दे रही थी। इसका फायदा उठाने के लिए कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है। कांग्रेस के पास इस समय एक निर्दलीय सहित 6 पार्षद हैं, जो कि बहुमत से काफी दूर है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *