The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाकर छात्र जगत पाल साहू जारी रख सकेंगे आगे की पढ़ाई

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र 19 वर्षीय जगत पाल साहू काफी खुश हैं, कि उन्हें आवेदन देते ही समाज कल्याण विभाग से तत्काल मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिल गई। दरअसल कुरूद तहसील के ग्राम अटंग निवासी जगत पाल साहू 80% दिव्यांग हैं। उन्हें स्कूल सहित कहीं भी आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। ऐसे में उन्हें समाज कल्याण विभाग की दिव्यांगजनों के लिए संचालित इस योजना की जानकारी मिली। उन्होंने कलेक्टर पी.एस.एल्मा को आवेदन दिया, जिस पर फौरी कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण एम.एल.पॉल को दिए। नतीजन जगत पाल को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल मिल गई। उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा जिला प्रशासन का साधुवाद किया, जिनकी बदौलत उन्हें ट्रायसाइकिल मिली। ट्रायसाइकिल मिलने पर जगत पाल के चेहरे में संतोष के भाव उभर आए, क्योंकि अब इसके सहारे वे अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से जारी रख सकेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor