The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के खाते से, बड़ी रकम हड़पने वाला आरोप गिरफ्तार

Spread the love

भानुप्रतापपुर। 6 माह पहले होली की पूर्व रात्रि को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के बैंक खाते से हेराफेरी कर बड़ी रकम हड़पने के आरोपी सहदेव सोनवानी को पुलिस ने धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। सहदेव सोनवानी गांडा गन्धर्व समाज का ब्लाक अध्यक्ष है व पेशे से शिक्षक है। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया है कि सुरक्षा की दृष्टि से पीड़िता को समाज के लोगों ने सभी की सहमति से पिछले 6 माह से सहदेव सोनवानी के घर पर ही रखा था। इस बीच पीड़िता को शासन की ओर से मिली 4 लाख से अधिक की राशि में से सहदेव ने लगभग डेढ़ लाख रुपए षड्यंत्र पूर्वक निकाल लिए। इसकी शिकायत होने पर पुलिस के द्वारा जांच की गई, जिसमें सहदेव को इसके लिए जिम्मेदार पाया गया। इसके बाद गुरुवार को सहदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *