The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जवानों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं, साप्ताहिक अवकाश दिए जाने के दिए निर्देशित

Spread the love

धमतरी। विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। उक्त समीक्षा बैठक में पुलिस जवानों की लगातार ड्यूटी तथा उनकी तकलीफों को दृष्टिगत रखते हुए परिवार के साथ समय व्यतीत करने हेतु साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा आज अधीनस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से रु-बरू होकर चर्चा करते हुए समस्याओं से अवगत हुए तथा आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री के मंशानुरूप पुलिस जवानों को रोस्टर के अनुसार साप्ताहिक अवकाश दिए जाने का निर्देश थाना प्रभारियों को दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक ,प्रभारी साइबर सेल, थाना प्रभारी अर्जुनी एवं थाना अजाक, अर्जुनी व साइबर सेल के पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *