The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टर्स को पकड़ने,एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

Spread the love

भिलाई । चिटफंड कंपनियों के फरार डायरेक्टर्स को पकड़ने दुर्ग पुलिस ने कमर कर ली है। एसएसपी बीएन मीणा ने इस मुद्दे को लेकर सोमवार को कंट्रोल रूम में बैठक बुलाई। बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिटफंड कंपनियों कई डायरेक्टर दूसरे जिलों व राज्यों में गिरफ्तार कर लिए गए हैं, लेकिन अभी भी कई डायरेक्टर फरार चल रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अभी से कार्ययोजना पर कार्य करना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा ने बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह लगातार अवैध गतिविधियों और चिटफंड संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने में लग जाएं। इतना ही नहीं उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चिटफंड के सभी प्रकरणों में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और शीघ्र ही संचालकों के चल व अचल संपत्ति की पहचान व जानकारी संकलित करने हेतु सख्त निर्देश दिए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor