The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नशे में धुत बाइक सवार 5 युवक नहर में गिरा,हालत गंभीर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Spread the love

जांजगीर। जिले में सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराने से 5 युवक नहर में गिर कर घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया है। जबकि तीन युवक पामगढ़ सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। पांचों युवक दो बाइक पर पिकनिक मनाने के बाद लौट रहे थे और बुरी तरह नशे में धुत थे। हादसा पामगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, खरगहनी निवासी मुकेश केवट 25 वर्ष और भईगांव निवासी रवि केवट 26वर्ष अपने तीन अन्य साथियों के साथ बाइक से पिकनिक मनाने के लिए ग्राम कोसला भाठा के पास गए थे। वहां से सभी नशे में धुत होकर दो बाइक पर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर पर बने पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांचों युवक उछल कर नहर में जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और युवकों को बाहर निकाला गया। सभी युवकों को एंबुलेंस से पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर मुकेश और रवि की हालत गंभीर देख उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उनके युवकों के सिर पर चोटें आई हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *