The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महिला के गले से चेन लूट कर भागा नकाबपोश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

बिलासपुर । बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नकाबपोश लुटेरे ने 10 नवंबर की देर शाम फिर एक महिला के गले से सोने की चेन लूट लिया। महिला ऑटो में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। घर के पास गली में उतरते ही लुटेरा अचानक आया और वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गया। लगातार हो रही चेन स्नेचिंग के बाद भी पुलिस सुस्त है। गैंग ने इस बार तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द में वारदात को अंजाम दिया है। अमरावती निवासी कल्याणी राव गृहणी हैं। उनके पति तिरूमल राव शिक्षक हैं। वह दिवाली पर्व मनाने अपने मायके देवरीखुर्द आई थी। कल्याणी 10 नवंबर शाम करीब 6.30 बजे तोरवा स्थित पावर हाउस के पास आई थीं। मां की साड़ी लेने के बाद ऑटो से घर लौटीं और उतर कर गली तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक बाइक सवार युवक आया और उनके गले से दो तोला वजनी करीब 90 हजार रुपए कीमती सोने की चेन लूट कर भाग गया। कल्याणी जिस ऑटो में बैठकर आई थी। उसी में सवार होकर लुटेरे का पीछा करते हुए मेन रोड तक गई, लेकिन वह दूर भाग चुका था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor