The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता 20 लाख का गांजा जप्त,आरोपी फरार

Spread the love

गरियाबंद। जिले की पुलिस ने छह क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ने में सफलता पाई है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर तस्कर जंगल की ओर भागा। जब पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि यह गांजा ओडिशा से रायपुर की ओर ले जाया जा रहा था । पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि बुधवार को पांडुका थाने के सामने चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक स्कार्पियो तेजी से आ रही थी। पांडुका थाने के सामने पुलिस को देखकर वाहन चालक ने गाड़ी को रोका और घुमा लिया। पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा करने पर चालक जंगल की ओर तेजी से गाड़ी भगाने लगा। कुछ दूर आगे जाने के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जब गाड़ी नंबर RJ19 – UB – 2916 की जांच की तब बड़ा गांजा तस्करी का मामला खुला।

गरियाबंद पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के मामले में अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता है। तस्कर छह क्विंटल से ज्यादा गांजे को चार-चार किलो के 158 पैकेट बनाकर वाहन में ले जा रहे थे। एसपी ने बताया कि वाहन में ड्राइवर के अलावा किसी के बैठने की खाली जगह ही नहीं थी। अनुमान है कि तस्कर अकेला रहा होगा। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor