The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोरोना केस बढ़ने से रेलवे प्रशासन अलर्ट, रायपुर रेलवे स्टेशन में 6 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए

Spread the love

रायपुर। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में फिर से कोरोना के केस बढ़ने से रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया है। दस दिन के भीतर नौ हजार से अधिक यात्रियों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 6 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन यात्रियों को विशेष निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद रायपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। एक-एक यात्रियों की जांच रिपोर्ट देखी जा रही है। जांच निगेटिव आने पर ही ट्रेन में सफर करने की अनुमति – बिना जांच वाले यात्रियों की कोरोना जांच के बाद निगेटिव आने पर ही ट्रेन में सफर करने की अनुमति दी जा रही है। स्टेशन में बनाए गए कोरोना जांच सेंटर में पिछले पांच-छह दिनों से रोजाना एक हजार से अधिक यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है। ताकि, ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor