The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बिरगांव के नाली में मिला नवजात का शव

Spread the love

रायपुर। बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह जब नाली में एक कपड़े में लिपटा नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया। उरला थाना पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जा में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल लेकर आई जहां रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से भी जांच-पड़ताल में जुट गई है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह कुछ राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा नवजात देखा। करीब जाकर देखने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जन्म के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया। हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके के अस्पतालों, क्लीनिक और दवाई दुकानों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां कौन छोड़कर गया?

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *