The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़िया लोगों ने अपनी मातृभूमि को किया याद

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 21वें राज्य स्थापना दिवस 01 नवंबर के अवसर पर एनआरआई समुदाय-नाचा (उत्तरी अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन) ने अमेरिका से वैश्विक स्तर पर एक भव्य वर्चुअल आयोजन किया। इस वर्चुअल आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा और साहित्य से देश-दुनिया का परिचय कराते हुए विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया यूरोप, भारत और सिंगापुर से लोगों ने भाग लिया। इसका लाइव प्रसारण नाचा के सोशल मीडिया चैनल पर किया गया। कार्यक्रम में अमेरिकन राजनीतिज्ञ डेनिस डेविस ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी और अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के काम की सराहना की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *