The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दर्दनाक हादसा:दिवाली की शॉपिंग कर बाइक से लौट रहे 2 लोगों को तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर एक की मौत एक घायल

Spread the love

जांजगीर। जिले में सोमवार देर रात टैंकर की टक्कर से पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिता के शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद टैंकर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को शांत किया। जानकारी के मुताबिक, हसौद क्षेत्र के अम्लीडीह निवासी नंदलाल सतनामी 45 वर्ष अपने बेटे रामनाथ 20 वर्ष के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए सोमवार देर शाम निकले थे। बाजार से लौटने के दौरान रात करीब 8 बजे गांव के पास ही फैक्ट्री से फ्लाई ऐश लेकर जा रहे एक टैंकर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र उछल कर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान नंदलाल टैंकर में फंस गया।​ और शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। शव की इतनी बुरी हालत थी कि उसे काफी मुश्किल से उठाया जा सका।सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स के साथ ही तहसीलदार भी पहुंचे। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *