The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जुआ खेलते 13 गिरफ़्तार,ताश पत्ती एवं नगदी 59,750 जब्त

Spread the love

”सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर। दीपावली के दौरान जुआरियों पर नकेल कसने पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत कोतवाली पुलिस ने नयापारा और पथरागुड़ा इलाके में दबिश देकर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से ताश पत्ती एवं नगदी 59,750 जब्त किए है। जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।
सिटी कोतवाली टीआई एमन साहु ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नयापारा और पथरागुड़ा इलाके में जुआ खेला जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत ही मौके पर के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए नयापारा में 06 जुआरियों बजरंगी लाल, मुकेश यादव, बिसम्बर कश्यप, शानु आचार्य, मनोज कुमार एवं अरूण सिंह के कब्जे से 51,000 रूपये नगद व पथरागुडा में 07 जुआडी मनीष साहु, आकाश मोहन्ती, रितेश देवांगन, अनु देवांगन, शैलेष देवांगन, राजु देवांगन एवं हेमन्त देवांगन के कब्जे से 8750 रूपये नगद एवं ताश के पत्ते जप्त किया। सभी 13 जुआड़ियों के खिलाफ13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor