The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दीपावली पर दो दिन में पटाखे फोड़ने के दौरान 13 झुलसे

Spread the love

बिलासपुर। दीपावली पर पटाखे फोड़ते समय दो दिन में 13 लोग आग से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सिम्स और जिला अस्पताल में लाया गया। 8 मरीजों का सिम्स तो जिला अस्पताल में 5 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें आठ बच्चे हैं, चार युवा और एक 40 साल का व्यक्ति है। सिम्स में भर्ती 5 मरीज जले हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
वहीं तीन मरीजों को वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जो 8 मरीज इलाज के लिए सिम्स पहुंचे हैं उनमें 6 पटाखों से और दो दिए से जले हैं। इनमें से 6 बच्चे हैं। दो व्यस्क ये चार नवंबर से 5 नवंबर के बीच में अस्पताल में आए हैं। इनमें जांजगीर निवासी 8 वर्ष का बालक, तोरवा निवासी 13 वर्ष की बालिका, कोटा निवासी 14 और 15 वर्ष का बालक, बलौदा निवासी 13 वर्ष का किशोर, जांजगीर निवासी 5 वर्ष की बच्ची, बिलासपुर निवासी 40 और 36 वर्ष के पुरुष का इलाज सिम्स में किया गया। इसके साथ ही जिला अस्पातल में भी पटाखों से झुलसे 5 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें तीन युवा, जिनकी उम्र 21 से 29 के बीच की है। वहीं एक बच्चा और एक महिला भी शामिल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *