Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अंतरिक्ष में घूम रहे रॉकेट का 4 टन वजनी टुकड़ा चंद्रमा 8,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज चंद्रमा पर गिरेगा

Spread the love

THEPOPATLAL अंतरिक्ष में घूम रहा किसी रॉकेट का एक 4 टन वजनी टुकड़ा शुक्रवार को चंद्रमा की सतह से टकराने वाला है। यह पहली बार है कि अंतरिक्ष में कबाड़ की शक्ल में घूम रहा कोई रॉकेट का टुकड़ा चंद्रमा की सतह से टकरा रहा है। चार टन वजनी ये रॉकेट 8,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा पर गिरेगा। इसके कारण चंद्रमा पर एक बड़ा गड्ढा बन जाएगा। जिससे उड़ने वाली चंद्रमा की धूल और मलबा 20 से 30 मीटर तक ऊपर तक जाएगा। खगोलविदों का कहना है कि वे सीधे तौर पर इस दुर्घटना को देख नहीं पाएंगे। लेकिन उम्मीद है कि इसकी तस्वीरें जल्द ही नासा के ऑर्बिटर या भारत के चंद्रयान 2 से मिल जाएंगी, जो चंद्रमा की परिक्रमा कर रहे हैं। गौरतलब है कि चंद्रमा के लिए भारत का दूसरा मिशन चंद्रयान 2, जुलाई 2019 में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor