The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बंदर को निशाना लगा रहा शिकारी खुद हुआ निशाने का शिकार,जाने पूरी खबर

Spread the love

कवर्धा। दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के प्राणखैरा गांव से एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां शिकारी खुद ही अपनी गोली का शिकार बन गया। बताया जा रहा है कि इलाके में बंदरों की धमाचौकड़ी से लोग खासे परेशान हैं। इसी के चलते बंदर भगाने के दौरान शिकारी की भरमार बंदूक से गलती से गोली चल गई। और इस गोली का शिकार खुद शिकारी परमेश्वर पारधी बन गया। उसके सीने पर गोली लग गई। उल्लेखनीय है कि भरमार बंदूक में वह लोहे के छर्रे डालकर बंदरों को डराकर भगा रहा था। लेकिन बिलकुल पास से गोली चलने के कारण वह छर्रे से घायल हो गया। घायल शिकारी को जिला हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *