The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आरटीओ उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 23 दिनों में पांच हजार से अधिक वाहनों से वसूले 2 करोड़ का राजस्व

Spread the love


”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा । ओवरलोडेड मालयान, टैक्स व चालान से उड़नदस्ता दुर्ग द्वारा करोड़ों का राजस्व वसूला गया है महज 23 दिनों के भीतर 5000 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही की गई और 2 करोड़ से अधिक का राजस्व जमा कराया गया उड़नदस्ता दुर्ग प्रभारी विकास शर्मा की टीम ने दुर्ग संभाग अंतर्गत सभी 7 जिलों के 6 पॉइंट पर कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई से शासन को राजस्व के रूप में भारी-भरकम राशि प्राप्त हुई है दुर्ग संभाग अंतर्गत -दुर्ग,बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बोड़ला,राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, मोहला, जिले में उड़न दस्ते की टीम ने ओवरलोडेड वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई थी ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने शासन को राजस्व दिलाने में उड़नदस्ता की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कार्यवाही के दौरान अफसरों को अप्रिय स्थिति का भी सामना करना पड़ा है शासन-प्रशासन का धौस दिखाते हुए कई वाहन चालकों ने कार्यवाही का विरोध भी किया लेकिन उड़नदस्ता टीम पर इसका कोई असर नहीं हुआ यही वजह है कि 23 दिनों के भीतर टीम ने 2 करोड़ से ज्यादा राशि वसूलने में सफलता पाई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor