The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर रायपुर के बूढ़ापारा में प्रदेश स्तरीय धरने पर बैठा

Spread the love

रायपुर। भारतीय किसान संघ नें विभिन्न मांगों को लेकर रायपुर के बूढ़ापारा में प्रदेश स्तरीय धरने पर बैठे हैं। मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर ज्ञापन देंगे। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कहा की पूरे प्रदेश में अव्यवस्था फैली हुई है। धान खरीदी में अव्यवस्था,धान का बोनस दिवाली में दिया गया लेकिन बैंक सर्वर काम करना बंद कर दिया। धान बेचने के लिए टोकनों की अव्यवस्था, किसानों का रकबा काटा गया ,उसे पुनः जोड़ने पहुंचे किसानों को अव्यवस्था का का सामना पड़ा। इसके अलावा पिछले दो साल का बकाया बोनस भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा देने का वायदा किया गया था जो की अभी तक किसानों को नहीं मिला है। इस बात का किसानों में बहुत आक्रोश है। भारतीय किसान संघ ने सरकार से मांग की है किसानों को तत्काल खाद सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए तथा किसानों के दो साल का बकाया बोनस तत्काल दिया जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor