The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धारदार हथियार से भुवन पर जानलेवा हमले का आरोपी मक्खी गिरफ्तार, साहू समाज ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Spread the love

कवर्धा। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम रेंगाखार में वीडियो बनाने की बात पर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर साहू समाज ने पुलिस अधीक्षक के नाम पर एडिशनल एसपी मनीषा रावटे को ज्ञापन सौंपा है। कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। दरअसल, शनिवार को ग्राम रेंगाखार में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। तभी मक्खी ऊर्फ सोनू खान नाम के युवक व उनके कुछ साथियों के साथ विवाद हो रहा था। भुवन साहू नामक युवक विवाद का वीडियो बना रहा था। साहू समाज और भुवन का आरोप है कि सोनू ने वीडियो बनाने के लिए मना करते हुए अचानक धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गम्भीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। साहू समाज ने आरोपी सोनू खान को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनू खान को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा दिया है। पुलिस आईपीसी की धारा 307, आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ जुर्म कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor