The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने की घोषणा पत्र जारी,जनता से किए ये वादे

Spread the love

THEPOPATLAL बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और लेफ्ट फ्रंट के बाद बीजेपी ने भी अपना घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र रविवार को जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इस बार बीजेपी ने बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का वादा किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया। घोषणापत्र का मुख्य मुद्दा सोनार बांग्ला है। गृह मंत्री ने पुरबा मेदिनीपुर के एगरा में एक जनसभा को संबोधित किया। रैली के दौरान शुभेन्द्रु अधकारी के पिता शिशिर अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि अत्याचारों से बंगाल को बचाओ, हम तुम्हारे साथ हैं, हमारा परिवार तुम्हारे साथ है। जय सिया राम, जय भारत।
बंगाल की जनता से किए ये वादे

  1. ​सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण
  2. 75 लाख किसानों को पीएम किसान योजना का मिलेगा पैसा
  3. बंगाल में मछुआरों के लिए 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी
  4. बंगाल में सभी पात्र नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का लाभ देंगे 5. घुसपैठ पर अंकुश लगाएंगे, सीमा पर सख्ती बढ़ेगी
  5. उत्तर बंगाल, सुंदरबन, जंगल महल में तीन एम्स स्थापित किए जाएंगे
  6. हर परिवार में एक व्यक्ति को नौकरी मिलेगी नौकरी
  7. बंगाल में सरकार बनने के बाद सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा 9. हर कोई बिना किसी प्रतिबंध के त्योहार मना सकेगा

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor