The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

30 से ज्यादा ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार,ग्रामीणों का उपचार जारी

Spread the love

बालोद। जिले के गुरूर ब्लॉक अंतर्गत बोहारडीह गांव में 30 से ज्यादा ग्रामीण फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए हैं। लगातार सभी की तबीयत बिगड़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी है। सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची है। लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए टीम ने गांव में ही कैम्प लगा लिया है। ग्रामीणों का उपचार जारी है। जिनकी तबीयत कैम्प में नहीं सुधर पा रही है, उन्हें जिला अस्पताल या किसी भी बड़े अस्पताल में रिफर करने की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है। बताया जा रहा है कि कल ही पूरे ग्रामीण गांव में आयोजित एक मृत्यु भोज कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आशंका है कि उसी कार्यक्रम में खानपान के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor