तेज रफ्तार मालवाहक आटो ने मोपेड सवार को मारी टक्कर मौके पर मौत
बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के ढेका में तेज रफ्तार मालवाहक आटो ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मालवाहक का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची तोरवा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक की पहचान कर घटना की सूचना स्वजन को दी गई है। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तिफरा के मन्न्डोल में रहने वाले छोटेलाल रात्रे 9 नवंबर की शाम मस्तूरी गए थे। वहां से काम निपटाकर वे अपनी मोपेड से लौट रहे थे। तोरवा क्षेत्र के ढेका स्थित कनोई पेपर मिल के पास बिलासपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार मालवाहक आटो के चालक सामने से उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। हादसे में छोटेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से की गई है। पुलिस ने मृतक के ही मोबाइल से स्वजन को दुर्घटना की सूचना दी है।

