The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मानसिक स्वास्थ्य, शारिरिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यशाला आयोजित किया गया

Spread the love

बीजापुर। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर जिला प्रशासन, युनिसेफ एवं छत्तीसगढ़ एग्रीकान समिति के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य, शारिरिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण से संबंधित कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं बीजादूतीर के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य एवं शारिरिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया गया। इस दौरान युनिसेफ के प्रतिनिधि भरत साहू, छत्तीसगढ़ एग्रीकान समिति से योगेन्द्र योगेश पुरोहित दानिश पाल, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विकास गवेल एवं महिला बाल विकास से जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक के द्वारा मानसिक एवं शारिरिक स्वास्थ्य में अंतर, खान-पान, लक्षण, हाव-भाव, दैनिक दिनचर्या पर विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। शारिरिक एवं मानसिक रूप से कमजोर लोगो की मदद किस तरह व कैसे किया जाय, इस पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor