The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सट्टा-पट्टी लिखते 2 आरोपी गिरफ्तार,नगदी 5100 रुपये व 6 नग सट्टा पर्ची जब्त

Spread the love

रायपुर । सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने दो ओपीयों को गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी 5100 रुपये एवं 6 नग सट्टा पट्टी व डांट पेन जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार धरसींवा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार को शाम 6 बजे के करीब एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते घेराबंदी कर सितलतरा वंदना कंपनी के पास पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में अपना नाम गज्जू धु्रव 29 वर्ष पिता कार्तिक धु्रव निवासी छोटी लाइन थाना गंज रायपुर बताया है।आरोपी के कब्जे से 3 नग सट्टा पर्ची मिली है और नगदी 3600 रुपये तथा एक डांट पेन जब्त की है। इसी तरह सैनी कंपनी के पीछे सिलतरा में एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 1500 रुपये नगदी व 3 नग सट्टा – पट्टी जब्त की है। पूछताछ में आरोपीने अपना नाम पुलिस को आबिद अहमद पिता अब्दुल अहमद सेक्टर 03 देवेन्द्रनगर गंज रायपुर बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 (क) के तहत अपराध कायम कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *