The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनएसयूआई ‘कैम्पस चलो यात्रा’ अभियान के प्रभारी निखिलकांत साहू ने ली बैठक

Spread the love

रायपुर। प्रदेश प्राभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष निरज पांडे व संभाग प्राभारी अमित शर्मा के निर्देशानुसार कैम्पस चलो यात्रा कार्यक्रम के तहत बुधवार को रायपुर जिला एनएसयूआई की प्रथम बैठक ‘कैम्पस चलो यात्रा’ अभियान के जिला प्रभारी निखिलकांत साहू के उपस्थिति में सम्पन्न हुई। प्राभारी निखिलकांत साहू के आगमन पर एनएसयूआई के सदस्यों ने राजीव भवन में स्वागत किया। इस बैठक में कैंपस चलों कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी एवं आगमी दिनों में राजधानी के महाविद्यालयो में कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई। बैठक में प्रमुख रूप से विनोद कश्यप, कृष्णा बब्बी सोनकर, अरुणेश मिश्रा, संकल्प मिश्रा, असलम मिर्ज़ा, निखिल वंजारी, अभिनव शर्मा, मेहताब हुसैन, महासमुंद से शहबाज़ राजवानी भी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *