The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी,आरेंज अलर्ट जारी

Spread the love


रायपुर। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, महासमुंद जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। कहा गया है कि इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अति भारी वर्षा हो सकती है। वहीं बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग, धमतरी और उससे लगे जिलों में भी भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट है। इन जिलों में भारी बरसात की वजह से नदी-नालों में बाढ़, निचली बस्तियाें में जल जमाव और फसलों के डुूब जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन को आवश्यक तैयारी रखने और सतर्क रहने को कहा गया है।
बरसात की वजह से मुंगेली तुलसाघाट इलाके के मकान की दीवार गिरने से एक महिला निवासी जुगन बाई कोशले की दबकर मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor