Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोहे के गेट में लगे सरिये लगने से बालक की हुई मौत

Spread the love

कोरबा । दर्री थानां क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में मंगलवार की शाम 14 वर्षीय राहुल वैष्णव पिता स्वर्गीय बद्री प्रसाद निवासी राजूनगर कक्षा 9वी का छात्र अपने दोस्तो के साथ राजीव नगर स्थित शासकीय विद्यालय परिसर में हर रोज की तरह खेल खेलने पहुंचे। इतने में शाम को एकाएक बारिश आरम्भ हो जाने के कारण सभी बच्चे वही स्कूल में बारिश खत्म होने का इंतजार करने लगे बारिश बंद होने के बाद तीनों बच्चे स्कूल के लोहे के गेट को पार कर बाहर निकल रहे थे इस दौरान राहुल वैष्णव के पैर का चप्पल फीसल जाने के कारण लगभग 6 फ़ीट ऊंची लोहे के गेट में लगे सरिये में जा गिरा। उसके साथियों ने सरिये से निकाला। कुछ दूर ले जाने के बाद राहुल गश खाकर गिर गया। जिसे सीएसईबी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों के अथक प्रयाश के बावजूद राहुल की मौत हो गई।फिलहाल दर्री पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना मे जुट गई हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor