The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वन विभाग की टीम ने कृष्णा पैलेस होटल में छापामार कार्रवाई कर लाखों की लकड़ी की जब्त

Spread the love

महासमुंद । सरायपाली में बेशकीमती लकड़ी की तस्करी करने वालों पर पुलिस लगातार शिकंजा कसा रही है। सरायपाली में पुलिस और वन विभाग ने 2 अलग-अलग मामलों में लाखों की लकड़ी जब्त की है। जानकारी के अनुसार सरायपाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ रोड स्थित सजन अग्रवाल के गोदाम को अविनाश उर्फ सन्नी चांवला को किराए पर दिया गया था। 20.5 टन कुल्लू और 18 टन तेंदू प्रजाति की लकड़ी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपए है। वहीं, दूसरे मामले में सरायपाली के वन विभाग की टीम ने शहर के कृष्णा पैलेस होटल में छापामार कार्रवाई करते हुए वहां से 15 टन खैर प्रजाति की लकड़ी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है। वन विभाग की कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में दहशत का माहौल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *