The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

जेल कैंपस में व्यायाम कर रहे कैदी की सीने में दर्द उठने से मौत ,प्रशासन न्यायिक करेगा जांच

Spread the love


रायपुर। जेल कैंपस में कसरत करते समय सीने में दर्द होने से एक कैदी की मौत हो गई। जेल के अधीक्षक उत्तम पटेल ने बताया “विचाराधीन कैदी प्रदीप चौधरी रोजाना व्यायाम करता था। उसने सीने में दर्द होने की जानकारी जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन ने उसे जेल के अस्पताल में जांच के लिए भेजा। डॉक्टर ने दर्द का इंजेक्शन दिया। जिसके बाद वह अस्पताल में ही लेटा रहा और उसकी मौत हो गई। आरोपी रेप के मामले में जेल में बंद था। साल 2020 से वो रायपुर की सेंट्रल जेल में ही रह रहा था। सूत्रों के मुताबिक एक्सरसाइज के दौरान पुशअप करते हुए उसे सीने में दर्द हुआ था। इस मामले में जेल प्रशासन न्यायिक जांच करेगा, ताकि कैदी की मौत के कारणों का पता लग सके। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी जान गई। इससे पहले 9 अगस्त मंगलवार के दिन रायपुर के सेंट्रल जेल में एक कैदी ने खुदकुशी कर ली थी। अपने ही शर्ट को फंदा बनाकर कैदी ने जान दे दी थी। यह घटना जेल के अस्पताल वार्ड में हुई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *