The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोन दिलाने 27 अक्टूबर को लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

Spread the love

बलौदाबाजार । जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से भारतीय स्टेट बैंक की ओर से मेगा क्रेडिट केम्प का आयोजन किया जा रहा है। लीड बैंक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने बताया नगर भवन में सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण की जानकारी प्रदान करने के लिए व्यापक ऋण मेला आयोजित किया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ( एन आर एल एम ), एन यू एल एम,मछली पालन, डेयरी उद्यम,किसान क्रेडिट कार्ड,मुद्रा योजना ( शिशु,युवा,तरुण ) पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए सभी बैंक अधिकारियों के द्वारा ऋण से संबंधित जानकारी दी जाएगी। लीड बैंक अधिकारी मदन मोहन प्रसाद ने हितग्राहियों से केम्प में अधिक से अधिक उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *