Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

13 साल की बच्ची ने अपने ही छोटे भाई बहन को कुंए में धकेला

Spread the love

खैरागढ़। खैरागढ़ क्षेत्र में एक 13 वर्षीय बच्ची ने अपने ही छोटे भाई-बहन को कुएं में धकेलकर उनकी जान ले ली। मृतकों की पहचान करण वर्मा 4 और राधिका वर्मा (डेढ़ साल) के रूप में हुई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों के बीच जमीन और संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण से परिजनों ने बच्चों को भी एक-दूसरे से मिलने-जुलने पर रोक लगा रखी थी। घटना के दिन 4 वर्षीय करण ने अपनी बड़ी बहन को किसी बात पर चिढ़ाया था। इससे नाराज होकर 13 वर्षीय बहन ने गुस्से में आकर पहले भाई को कुएं में धकेला इसको राधिका ने देख लिया और रोने लगी। तब बड़ी बहन ने रूमाल से उसका मुंह बांधा और उसे भी कुएं में धकेल दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को बरामद किया। 13 वर्षीय आरोपी बच्ची को पुलिस ने कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, और बच्ची की मनोवैज्ञानिक स्थिति की जांच कराई जाएगी। इस घटना से खैरागढ़ में शोक का माहौल है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि इतनी छोटी उम्र की बच्ची इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दे सकती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor