The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर,उपचार के दौरान अस्पताल में मौत

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर। जिले धरसींवा थाना क्षेत्र में घर के बाहर टहल रहे व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में गंभीर चोट आने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम यादव पिता हेमलाल यादव उम्र 21 वर्ष ग्राम गिरौद थाना धरसींवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 जुलाई की रात 9 बजे ग्राम गिरौद गांव के घर पास के पास प्रार्थी का चाचा राजेश यादव टहल रहा था तभी अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे ठोकर मारकर घायल कर दिया। हादसे में राजेश यादव को दोनों पैर सिर के पीछे गंभीर चोट लगने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां उसका उपचार चल रहा था,16 जुलाई की रात 1 बजे के करीब डीकेएस हास्पिटल में राजेश यादव की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor