The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

AAP का आग्रह वीर नारायण सिंह को मिले न्याय और सम्मान

Spread the love


रायपुर।
रायपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी क्रांतिकारी थे, जिन्हें अंग्रेजों ने फाँसी देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर तोप से उड़ा दिया, ताकि जनता में विद्रोह की भावना न पैदा हो। AAP ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने शहीद वीर नारायण सिंह को पर्याप्त सम्मान नहीं दिया। उनके नाम पर केवल एक क्रिकेट स्टेडियम और घड़ी चौक का एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है, इसके अलावा न कोई योजना, न कोई भवन, न कोई वीरता पुरस्कार उनके नाम से स्थापित किया गया। पार्टी ने यह भी कहा कि दोनों प्रमुख दलों ने उन्हें केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया और उनके परिवार की आज तक सुध नहीं ली, जो अभी भी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है। AAP ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार आने पर शहीद वीर नारायण सिंह को उचित सम्मान दिया जाएगा और शहीदों के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाया जाएगा, जिसमें लोगों के अधिकार और जल-जंगल-जमीन सुरक्षित होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor