The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कोल्हान नाले पर नारा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

Spread the love

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड-आरंग की कोल्हान नाले पर नारा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 73 लाख 66 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल एवं कृषकों के स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor