The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अग्रसेन महाविद्यालय का रजत जयंती समारोह 28 को

Spread the love

28 को पूर्व व वर्तमान शिक्षकों का होगा महामिलन
पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में आगामी 28 जून को महाविद्यालय परिसर में ‘रजत जयंती समारोह’ का आयोजन किया गया है। इस गौरवशाली सफर को यादगार बनाने के लिए प्रबंधन ने एक अनूठी पहल की है। स्थापना वर्ष 2002 से लेकर वर्तमान तक महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे चुके सभी प्राध्यापकों और वर्तमान स्टाफ के लिए एक विशेष ‘शिक्षक मिलन समारोह’ आयोजित किया जा रहा है।
साल 2002 से अब तक काम कर चुके शिक्षकों का एक साथ एक छत के नीचे आना किसी ऐतिहासिक क्षण से कम नहीं है। शिक्षक ही किसी भी शिक्षण संस्थान की रीढ़ होते हैं। यह मिलन समारोह पुरानी यादों को ताजा करने, अनुभवों को साझा करने और आने वाली पीढ़ी के प्राध्यापकों को प्रेरित करने का एक बेहतरीन जरिया बनेगा। हम अपने सभी सम्मानीय शिक्षकों के आगमन को लेकर उत्साहित हैं। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने बताया कि
पिछले 25 वर्षों में संस्थान को सेवा देने वाले वरिष्ठ प्राध्यापकों और सहयोगियों का विशेष सम्मान किया जाएगा और
साल 2002 से अब तक के शिक्षकों द्वारा महाविद्यालय से जुड़े पलों को याद किया जाएगा साथ ही
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति,पूर्व शिक्षकों द्वारा अपने दौर के अनुभवों और संस्मरणों का मंच से साझा करेंगे।
महाविद्यालय संस्थान प्रबंधन ने इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम आयोजक डॉ आकांक्षा दुबे से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *