The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

Spread the love

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दुनिया भर में 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शुक्रवार को अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की राज्य के सिनेमा घरों को 22 अक्टूबर से खोले जाने की घोषणा के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर बताया था कि ‘सूर्यवंशी’ दिवाली के दौरान रिलीज होगी। हालांकि इसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई। अक्षय ने सोशल मीडिया पर छोटा सा एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी दिख रहे हैं। ‘सूर्यवंशी’ में ये दोनों अभिनेता मेहमान भूमिका में नजर आएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor