The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

आलिया भट्ट,अजय देवगन स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Spread the love

THEPOPATLAL आलिया भट्ट, अजय देवगन स्टारर फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का धमाकेदार ट्रेलर 4 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में कमाठीपुरा में बड़ी हुई गंगूबाई की एक आम औरत से माफिया क्वीन बनने की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए लीड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लिखती हैं, गंगूबाई जिंदाबाद। संजयलाली भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में आलिया का दमदार रोल देखने मिला है। फिल्म को पहले 8 जनवरी को रिलीज किया जाने वाला था, हालांकि कोविड की तीसरी लहर आने के कारण अब इसे 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor