The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

24 जनवरी से खुलेगी इस जिले के सभी स्कूल,कलेक्टर ने किया आदेश जारी

Spread the love

बलौदाबाजार/रायपुर। कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नए मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आने के बाद बलौदाबाजार जिला प्रशासन ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर डोमन सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी स्कूल 24 जनवरी से​ फिर से खोले जाएंगे। प्रशासन ने यह फैसला पालकों की मांग पर लिया है। बता दें कि ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को देखते हुए प्रशासन ने पहली से आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था। लेकिन अब स्कूल फिर से खुलेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor