The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भारत-रूस की डील से अमेरिका नाराज, आया देश को झटका देने वाला बयान

Spread the love

नई दिल्ली। भारत के रूस से एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने के फैसले को लेकर अमेरिका ने एक बार फिर आपत्ति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन की एक सीनियर अधिकारी ने बुधवार को कहा कि रूस से एस-400 ट्रायम्फ मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदने का भारत का निर्णय दोनों देशों के संबंधों में एक ‘समस्या’ के तौर पर सामने आया है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ये सौदा सुरक्षा के लिहाज से भी किसी के हित में नहीं है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका और भारत एक मजबूत पार्टनर रहे हैं और उम्मीद है कि दोनों देश इस मुद्दे को द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से हल करने में सक्षम होंगे।

अमेरिका की डिप्टी सेक्रेटी ऑफ स्टेट वेंडी शर्मन ने नई दिल्ली में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि जो भी देश एस-400 का इस्तेमाल करने का फैसला करता है, उन्हें लेकर हमारी नीतियां सार्वजनिक रही हैं। हमें लगता है कि ये खतरनाक है और ये किसी के भी सुरक्षा हितों में नहीं है। हालांकि, इसके बावजूद मैं कहना चाहूंगी कि भारत और अमेरिका के संबंध काफी मजबूत हैं। बता दें कि रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने की वजह से अमेरिका ने नैटो के सदस्य देश तुर्की पर प्रतिबंध लगाए थे। ऐसे में, इस बात की आशंका जताई जाती रही है कि अमेरिका भारत पर भी इस तरह के प्रतिबंध लगा सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor