The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

कश्मीर में टारगेट किलिंग के बीच गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन,जाने पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL एक बार फिर 90 के दशक में घटित होने वाली टारगेट किलिंग जैसी वारदातें सामने आ रही हैं। इसको लेकर जम्मू कश्मीर प्रशासन और गृह मंत्रालय तक अलर्ट हैं। टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बैठक की है और पूरी घटना की मॉनिटरिंग कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्रालय की तरफ से सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को जम्मू कश्मीर भेजा गया है। कश्मीर में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से आतंकवादी बौखलाए हुए हैं। जो लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। आतंकियों के लिए टारगेट किलिंग बहुत आसान है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घाटी में आतंकवादी नागरिकों को कायराना तरीके से मार रहे हैं। आईएसआई ने 2 सौ लोगों की एक लिस्ट तैयार की है। जिसमें कश्मीरी पंडित, राजनेता, मीडियाकर्मी, उद्योगपतियों से लेकर गैर-स्थानीय लोग भी शामिल किए गए हैं। टारगेट किलिंग में अब तक 11 लोगों को निशाना बनाया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor