The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आंगनबाड़ीकर्मियों ने राजनांदगांव में जोरदार हल्लाबोल,कलेक्टोरेट के सामने बड़ी संख्या में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं

Spread the love

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कल्याण संघ की राजनांदगांव जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में जोरदार आंदोलन छेड़ा गया है। राजनांदगांव कलेक्टोरेट के सामने बड़ी संख्या में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं। जिलाअध्यक्ष लता तिवारी ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएगी, तब तक ऐसे आंदोलन होते रहेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज एक बार फिर आंगनबाड़ीकर्मी हड़ताल पर हैं। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले यह आंदोलन किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor