The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बार -बार मायके जाने से नाराज व्यक्ति ने पत्नी पर हँसिया किया हमला ,आँख में आई गंभीर चोट

Spread the love

सरगुजा । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बार -बार पत्नी के मायके जाने से नाराज व्यक्ति ने विवाद के दौरान हँसिया से वारकर अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हादसे में महिला की एक आँख में गंभीर चोट आई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के केशगवां में निवासी देवप्रसाद नेअपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर उसके ऊपर 14 अगस्त को हँसिया से हमला कर दिया था। हमले में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई । स्थानीयों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इस घटना में पीड़िता मानमति की दाहिनी आंख में गंभीर चोटे आई थी। आरोपी घटना के वक्त नशे में धुत था। वहीं, घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है। इधर, आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *