Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

7 साल की मासूम के साथ अनाचार की कोशिश, 60 साल के व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

बेमेतरा। बच्चों के साथ खेलने गई 7 साल की मासूम के साथ अनाचार की कोशिश की गई। यह घिनौना काम 60 साल के व्यक्ति ने किया है। बच्ची की मां की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बेमेतरा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 की है, जहां बीती रात को 8 बजे 7 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते पड़ोस के देवांगन परिवार के बच्चों के साथ उनके कार के पास खेलने चली गयी। तभी वहां आरोपी गाड़ी मालिक 60 वर्षीय रिवंत लाल देवांगन आ गया। उसने मासूम बच्ची को अकेले पाकर उसे कार की पीछे सीट पर ले जाकर अनाचार की कोशिश कर ही रहा था, कि बच्ची की शोर-गुल सुनकर मासूम की मां वहां पहुंच गई। आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। परिजनों के द्वारा घटना की शिकायत बेमेतरा थाना में की गई। पुलिस ने आरोपी रिवंत लाल देवांगन को धारा 376 (ए)(बी) भादवि और पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor