The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

झीरम घाटी के नक्सल हमले में शहीद हुए नेताओं और जवानों को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

Spread the love

जगदलपुर । 25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सल हमले में शहीद हुए नेताओं और जवानों को बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बस्तर विधायक ने कहा कि नक्सल हिंसा के शिकार हुए लोगों की स्मृति में हर साल 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और दो मिनट की मौन धारण कर उनके लिए प्रार्थना की और कहा की अपने खून से छत्तीसगढ़ की धरती को सींचने वाले झीरम घाटी के शहीदों को ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ पर कोटि-कोटि नमन उन्होंने सदैव हिंसामुक्त, विकासशील, नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखा था यह हम सभी की ज़िम्मेदारी है उनके सपने को साकार करें।मौजूद रहे दिनेश यदु, बालक राम जोशी,बैद्यनाथ मौर्य, अनिल परिहार, अंकित पारख, भिरगु तिवारी, कमल दुबे, वीरेंद्र कश्यप,राजेश कुमार, पूरन कश्यप,रघुनाथ यादव, अनूप तिवारी, निर्मल पांडे,झाली राम,सुमन नाग, डमरू राम, सतेंद्र, उषा, मेघनाथ,हरीश, गोविन्द, परमानन्द, सौरभ मंडल, एवं कार्यकर्त्ता व स्टॉफ उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *