The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

Big Breaking: भीड़ के बीचों—बीच घुसी तेज रफ्तार कार, एक की मौत, 16 घायल

Spread the love

रायपुर/पत्थलगांव। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं 16 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद परिजनों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया।
बता दें कि दुर्गा विसर्जन की झांकी निकाली जा रही थी। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। तभी भीड़ के बीचों बीच एक तेज रफ्तार कार घुस गई और कई लोगो को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। तेज रफ्तार कार के कुचलने से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *