The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

बड़ी खबर: सूरत की पैकेजिंग कंपनी में लगी आग, 125 से ज्यादा मजदूरों का रेस्क्यू

Spread the love

THEPOPATLAL गुजरात के सूरत में 18 अक्टूबर की सुबह एक पैकेंजिंग कंपनी में अचानक आग लग गई। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और रेस्क्यू के दौरान 125 लोगों को बचा लिया गया है। मौके पर 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग से बचने के लिए कई मजदूर पांच मंजिला इमारत से कूद गए। अभी भी लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला जा रहा है।

बारडोली डिवीजन के डीएसपी रूपल सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कडोदरा के वरेली में आज तड़के एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। 125 लोगों को बचाया गया है। फिलहाल, आग पर काबू पाया जा रहा है। अभी तक आग के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कंपनी में आग लगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *