The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण कुपोषण मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता: वंदना राजपूत

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। राष्ट्रीय सर्वे एजेंसी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे— 5 के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 1.70 लाख बच्चे कुपोषण मुक्त हो गए है। उक्त जानकारी कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में कुपोषण मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है। कुपोषण अभियान को लेकर भाजपा के नेता भ्रामक प्रचार—प्रसार कर रहे थे। लेकिन अब उन्हें लगा झटका है। कुपोषण का राष्ट्रीय औसत 32.1 प्रतिशत होना यह साबित करता है कि मोदी सरकार का पोषण मिशन सिर्फ कागजों पर है। जमीनी सच्चाई से उसका कोई लेना देना नही है।
राजपूत ने कहा कि 2 अक्टूबर 2019 से शुरू हुए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के कारण आज प्रदेश में कुपोषण के दर में 10.27 प्रतिशत की कमी आई है। कोरोना काल में भी कांग्रेस सरकार ने कुपोषण मुक्त अभियान में डटे रहे जिसके कारण आज प्रदेश मे 1.70 लाख बच्चे कुपोषण से मुक्त हुए। कुपोषण की दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है यहीं है नवा छत्तीसगढ़।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor