घर से काम पर जाने की बात कह कर निकली नाबालिक लड़की लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज
रायपुर । खम्हारडीह इलाके मे घर से काम पर जाने की बात कहकर निकली लड़की वापस नहीं लौटने पर पिता ने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजीव गांधी नगर खम्हारडीह निवासी पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी की बेटी 17 साल 4 माह 12 दिन 14 अगस्त को 11:00 बजे काम पर जाने की बात कह कर घर से चली गई। लेकिन वह वापस नहीं लौटी, जान पहचान और रिश्तेदारों के यहां पता तलाश करने के बावजूद भी उसका कहीं पता नहीं चला। प्रार्थी को संदेह है कि उसकी नाबालिग बेटी को किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है।

